HIGHLIGHTS
- ब्लॉक स्तरीय ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , बाल विवाह, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर शुक्रवार को ब्लॉक कोन के सभागार कक्ष में ब्लॉक स्तरीय ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , बाल विवाह, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक मे बाल विकास परियोजना अधिकारी रविन्द्र गीरी द्वारा बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए चलाये जा रहे केंद्र सरकार की योजना मिशन वात्सल्य के बारे में विस्तृत जानकारी देतें हुए ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को सक्रिय करने के लिए कार्य योजना के बारे मे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला समन्वयक सीमा दिवेदी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं वन स्टाप सेंटर, निराश्रीत महिला पेशन, विधवा पुत्री अनुदान, विधवा पुनः विवाह , रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष व महिला हैल्प लाइन नम्बर,112, 1090, 1076, 1930, 1098 के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही बैठक में उपस्थित संरक्षण अधिकारी गायत्री दूबे द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजना उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड 19 व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंमला योजना, स्पानसरशिप योजना व बच्चों के संरक्षण के लिए संचालित गृहो के बारे में जानकारी दिया गया। बैठक में अजय कुमार , विजय शंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





