सोन साहित्य संगम ने किरन तिवारी को दिया ‘आलम स्मृति साहित्य गौरव सम्मान’

HIGHLIGHTS

  • श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी जी के सानिध्य में हुई साहित्य गोष्टी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शिक्षा, साहित्य के साथ ही अध्यात्म और संस्कृति के क्षेत्र में बराबर का अधिकार रखने वाले जनपद के ख्याति लब्ध मरहूम शायर मुनीर वख्श आलम की स्मृति में साहित्यिक संस्था सोन साहित्य संगम द्वारा प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाला घोषित ‘आलम स्मृति साहित्य गौरव सम्मान’ बुधवार को संस्था की ओर से डाला स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंदिर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महंत पंडित मुरली तिवारी जी के सानिध्य में बुधवार को शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली आधी आबादी की किरन तिवारी को प्रदान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान संस्था के निदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, संयोजक राकेश शरण मिश्र, सम्मानित सदस्य संजीव श्रीवास्तव, मनोज तिवारी आदि ने श्रीमती तिवारी को अंगवस्त्रम, बुके, स्मृति चिन्ह, गौरव सम्मान पत्र और पुस्तक व लेखनी भेंट कर उनका सारस्वत सम्मान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि सोनांचल के आदिवासी बाहुल्य अंचल में शिक्षा, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्था उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन की सह संस्थापिका किरन तिवारी को ‘आलम स्मृति साहित्य गौरव सम्मान’ देकर उनके सुखद , स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर साहित्य के संवर्धन एवं हिंदी साहित्य के सतत उत्थान के प्रति संस्था ने प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर मुख्य रूप से पंडित ओम प्रकाश तिवारी, रामजी दुबे, चंद्र प्रकाश तिवारी, नीरज पाठक, शशि चौबे आदि साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें