HIGHLIGHTS
- सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित
- स्कूली बच्चों नें बढ़- चढ़ कर लिया हिस्सा
सुकृत, सोनभद्र। कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित विद्यालय शिवा एकेडमी में “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के सौजन्य से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों के बौद्धिक कौशल क्षमता को विकसित करने के लिए एक दिवसीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों नें बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

पत्र लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों नें प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा कई प्रकार के पत्र लिखे गए जैसे- बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना- पत्र, क्रिकेट खेलने जाने के लिए प्रार्थना- पत्र, मामा की शादी में जाने के लिए प्रार्थना- पत्र तथा शुल्क माफी के लिए प्रधानाचार्य जी को प्रार्थना- पत्र इत्यादि।
आपको बता दें कि पत्र लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 5 में अंजली सिंह प्रथम, अनुराधा यादव द्वितीय व गजानंद चौहान तृतीय, इसी प्रकार कक्षा 6 में अंकित यादव प्रथम, श्रेया गुप्ता द्वितीय व अंकित गुप्ता तृतीय, कक्षा 7 में मोहन सिंह प्रथम, अवधेश कुमार बिन्द द्वितीय व खुशी सिंह तृतीय तथा कक्षा 8 में रविशंकर प्रथम, अंजली गुप्ता द्वितीय व बंदना तृतीय रहीं।


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाले सभी छात्र- छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से आये अरुण कुमार गुप्ता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा व शिक्षक गणों द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण- पत्र वितरित कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान अरुण कुमार गुप्ता द्वारा बच्चों को भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया और कहा गया कि पत्र लेखन का हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्व है चाहे व स्कूल का समय हो या पारिवारिक जीवन।
इस मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण दीपक प्रजापति, राजीव रंजन त्रिपाठी, माया प्रजापति, कृति पाठक, सावित्री, सपना चौहान तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।




