म्योरपुर संवाददाता, सोनभद्र। म्योरपुर थानाक्षेत्र के अन्तर्गत पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाड़ में बुधवार को शाम को चार दिनों से लापता हाईस्कूल का छात्र पंकज याद व पुत्र सुरज मन यादव उम्र 15 वर्ष का शव कुऐं में मिला। जिसकी गुमशुदगी थाना म्योरपुर में दर्ज थी प्रशासन व घर वालों द्वारा खोज जारी थी पंकज यादव बिड़ला विद्या मंदिर इ० का० म्योरपुर में दसवीं का छात्र था जिसका परीक्षा केन्द्र राजकीय इंटर कॉलेज पीपरी में था हिन्दी का पेपर दिया था।

मित्रों ने बताया कि गणित के पेपर 21 को प्रातः परीक्षा में शामिल नहीं हुआ छात्र का शव कमरीडाड़ नाना के घर के पास मिला। जिसकी सूचना पर थाना म्योरपुर पुलिस पाते ही मौके पर पहूँच शव को शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। इस घटना से परिजनों का रो रोकर हालत खराब हैं ग्रामीणों में शोक व्याप्त हैं।






