पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइय द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर का पांचवा दिन
  • योगाभ्यास, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली, मार्शल आर्ट प्रशिक्षण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बौद्धिक संगोष्ठी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का हुआ शानदार आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा अपने सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय खैरटिया-प्रथम सेक्टर 9 मे पतंजलि योग समिति ओबरा के योगाचार्य वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं ममता श्रीवास्तव के निर्देशन में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, शीर्षासन इत्यादि योगासनों का अभ्यास किया तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़ बचाओ जागरूकता रैली अधिग्रहीत ग्राम खैरटिया में निकालकर ग्राम वासियों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

साथ ही पतंजलि योग समिति के योगाचार्य वीरेंद्र श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.संतोष कुमार सैनी, डॉ. विकास कुमार, डॉ. विभा पांडेय एवं डॉ. महीप कुमार एवं एनएसएस के शिविरार्थी छात्र – छात्राओं ने आम, अनार, आंवला, कटहल, नींबू ,अमरूद आदि फलदार वृक्षों को लगाकर पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। वृक्षारोपण के पश्चात अंतरराष्ट्रीय ताइकांडो एवं मार्शल आर्ट खिलाड़ी कुमारी वर्षा सिंह ने छात्राओं को मार्शल आर्ट एवं ताइकांडो का प्रशिक्षण दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

भोजनावकाश के बाद शिविर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर मुख्य वक्ता आत्माराम आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक नवनीत कुमार सिंह द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है, उसका महत्व, उसके उपयोग एवं लोगों के सर्वांगीण विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से बताया। बौद्धिक संगोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार सैनी ने किया, डॉ.विकास कुमार ने स्वागत भाषण, डॉ. विभा पांडेय ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन तथा डॉ. महीप कुमार ने शिविर की आंतरिक व्यवस्था का कार्य संपादित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बौद्धिक गोष्ठी के बाद शिविरार्थियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में प्रेरणा ग्रुप की अर्चना सोनी प्रथम, झांसी की रानी ग्रुप की प्रियंका सिंह द्वितीय, सरोजिनी नायडू ग्रुप की शिल्पी दत्ता तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग में विवेकानंद ग्रुप के दीपक कुमार प्रथम स्थान पर विवेकानंद ग्रुप के ही विकास रंजन द्वितीय स्थान पर तथा सुभाष ग्रुप के तपन विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों के साथ – साथ ग्रामवासी मीडिया के लोग एवं अन्य तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें