राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन सेल्फ डिफेंस का दिया गया प्रशिक्षण

सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के शिविरार्थियों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सर्वप्रथम शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय खैरटिया प्रथम सेक्टर 9 ओबरा में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.संतोष कुमार सैनी एवं डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में शिविरार्थी छात्र -छात्राओं ने अधिग्रहीत ग्राम खैरटिया में स्वच्छता जागरूकता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाते हुए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली, गांव में लोगों के घर घर जाकर उन्हें गंदगी से होने वाली बीमारियों जैसे कि मलेरिया, डेंगू, हैजा, फाइलेरिया दूषित जल से होने वाली बीमारियों जैसे कि ज्वाइंडिस, टाइफाइड, हेपेटाइटिस इत्यादि के बारे में समझाते हुए उन्हें स्वच्छता के महत्व को बताया तथा स्वच्छ भारत, स्वस्थ-सुंदर भारत के मिशन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस जागरूकता अभियान के पश्चात कु. वर्षा सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ताइक्वांडो(ब्लैक बेल्ट) द्वारा शिविरार्थी छात्राओं को सेल्फ डिफेंस/आत्मरक्षा हेतु ताइक्वांडो /मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
भोजन अवकाश के पश्चात शिविर में स्वच्छता अनुशासन एवं एकता के महत्व पर आयोजित बौद्धिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता/ रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ रंजीत सिंह विभागाध्यक्ष हिंदी द्वारा शिविरार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन एवं एकता के महत्व पर कविताओं, छंदों, गजलों के माध्यम से बहुत ही रोचक अंदाज में व्याख्यान देते हुए शिविरार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोष्ठी का संचालन विकास कुमार ने, स्वागत भाषण डॉ विभा पांडेय ने, आभार ज्ञापन डॉ. सैनी ने, तथा भोजन एवं शिविर व्यवस्था डॉ. महीप कुमार द्वारा संपादित किया गया। बौद्धिक गोष्टी के पश्चात एक मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें छात्रा वर्ग में झांसी की रानी ग्रुप से कु. प्रियंका सिंह प्रथम , अंशु कुमारी द्वितीय तथा ज्योति तृतीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग में दीपक कुमार प्रथम , नितेश गुप्ता द्वितीय तथा मुकेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर देवेंद्र, प्रमोद कुमार, नीता, शिवानी सिंह, गरिमा सिंह, अंकिता, रुकमणी, अंजलि, नितेश, नीतीश, प्रिंस शर्मा, आरिफ, विकास रंजन, मुकेश यादव, पूजा यादव, संजना केसरी, साधना यादव, तय्यबा, नीलिमा, गरिमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें