प्रयागराज ने कानपुर को पांच रनों से हरा फाइनल में किया प्रवेश

म्योरपुर, सोनभद्र।‌ म्योरपुर खेल मैदान पर चल रजे 19वा अन्तर्राजिय क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइलन का मुकाबला प्रयागराज व कानपुर के बीच खेला गया टॉस कानपुर की टीम ने जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया तथा प्रयागराज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया प्रयागराज की टीम ने निर्धारित 19 ओवर में सभी विकेट खो कर 153 रनों पर आल आउट हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रयागराज के बल्लेबाज आज़म ने 39 रन व पर्थ ने 19,विपिन ने 22 रन व अनुजंय के 18 रनों की बदौलत 153 रन बना सकी वही कानपुर के बॉलर विवेक ने 40 रन खर्च कर 5 विकेट लिये व रहमान ने 2 विकेट लिये रनों के पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 19.5ओवर में सभी विकेट खो कर 149 रनों पर आल आउट हो गयी कानपुर के बल्लेबाज आदित्य ने शानदार 61 रनों की पारी खेली नयनित ने 20 रन व शिवम ने 19 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत न दिला सके प्रयागराज के बॉलर सौरभ ने 13 रन खर्च कर 3 विकेट लिये व विपिन ने 22 रन खर्च कर 3 विकेट लिये मैच में बेस्ट प्रदर्शन के लिये विपिन को मैन आफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)


अंपायरिंग की भूमिका में ,शमसाद अली व मु.हकीक ने निभाई,कमेंटेटर विवेक शाही रहे स्कोरिंग की जिम्मेदारी रितेश जायसवाल ने निभाई इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,मुख्य प्रबंधक सुजीत अग्रहरी,प्रबंधक अफजल अंसारी,कोषाध्यक्ष रंजीत जायसवाल,उपाध्यक्ष भाई लाल मिश्रा, सत्यपाल सिंह,विशाल जायसवाल,,महामंत्री अजित सिंह सचिव राजन गुप्ता स्कोर बोर्ड की जिम्मेदारी आशीष अग्रहरी ने निभाई।दूसरा सेमीफाइल चोपन व वाराणसी के बीच कल खेला जाएगा।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें