सोनभद्र। बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र में सेवारत डॉक्टर बृजेश महादेव को डिजिटल लिटरेचर एंड पब्लिशिंग – स्टोरीमिरर मुम्बई द्वारा “ऑथर ऑफ द ईयर अवार्ड” 2022 के क्षेत्र में सबसे बड़े पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
बतादें कि साहित्य के क्षेत्र में एक नवोदित रचनाकार हैं जिनकी अब तक 1 दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित भी हो चुकी हैं इनके द्वारा गद्य और पद्य विधा में उपन्यास कहानियां कविताएं एवं पाठ्य पुस्तकें भी लिखी जा रही हैं। डॉ बृजेश महादेव नवोदित रचनाकार के रूप में उत्कृष्ट लेखन हेतु एवं साहित्यिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए साहित्यिक संस्था स्टोरी मिरर प्रधान कार्यालय मुंबई द्वारा साहित्यिक कप्तान के रूप में नामित कर प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया है।

इससे पहले डॉ बृजेश को साहित्यिक योद्धाओं की सेना में “साहित्यिक लेफ्टिनेंट” के रूप में नामित कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया था। साहित्यिक योद्धाओं की सेना में साहित्यिक लेफ्टिनेंट से साहित्यिक कप्तान के पद पर यह प्रमोशन सराहनीय साहित्यिक गतिविधियों के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है। जिसे बिभुदत्ता रावत सह संस्थापक और सीईओ स्टोरी मिरर द्वारा प्रदान किया गया है।

अपने संदेश में रावत जी ने कहा कि हमें खुशी है कि कुछ समय पहले आपने साहित्यिक योद्धाओं की हमारी सेना में कदम रखा और साहित्य की रक्षा और लाखों नागरिकों तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा शुरू की। साहित्यिक सेना बटालियन में आपकी अब तक की यात्रा बहुत ही सराहनीय रही है। साहित्य में आपके योगदान के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं और आपकी कहानी दर्पण गतिविधि के आधार पर हमने आपको हमारे साहित्यिक योद्धाओं की सेना में “साहित्यिक कप्तान” के रूप में नामित किया है।

इस उपलब्धि पर श्री यश यादव स्टोरीमिरर हिंदी प्रमुख मुंबई ने कहा कि साहित्य में आपके योगदान के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं और स्टोरीमिरर पर आपके और लेखन को देखने के लिए उत्सुक हैं। इनके इस सम्मान पर नामित होने पर माला सिंह ब्रांड एंबेसडर एवं राष्ट्रीय प्रभारी स्टोरीमिरर सहित जनपद स्तर के ब्लॉक प्रभारी अजय यादव, जय विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सरिता जैसवार, सुमन सिंह, मनीषा रामकुमारी, रामगोपाल यादव सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना प्रेषित किया है।




