HIGHLIGHTS
- योगाभ्यास व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।
- घर घर जाकर सर्वेक्षण एवं बौद्धिक गोष्ठी का हुआ शानदार आयोजन।

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय खैरटिया प्रथम सेक्टर 9 ओबरा मे वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी द्वारा शिविरार्थियों को सर्वप्रथम योगाभ्यास कराया गया तत्पश्चात डॉ. सैनी, डॉ. विकास, डॉ. महीप द्वारा शिविरार्थियों को धिग्रहीत ग्राम खैरटिया में ले जाकर बेटी बचाओ बेटी, पढ़ाओ शीर्षक पर जागरूकता रैली एवं घर-घर जाकर सघन जागरूकता अभियान, तथा गृह सर्वेक्षण का कार्य संपादित कराया गया।

भोजन अवकाश के पश्चात अपराहन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ महेंद्र प्रकाश एवं डॉ. किरन ने बेटियों के महत्व को रेखांकित करते हुए बेटियों को सुरक्षित संरक्षित एवं शिक्षित करने पर बल दिया। इस दौरान डॉ. विकास ने मंच संचालन, डॉ. सैनी ने स्वागत भाषण एवं डॉ विभा पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






