HIGHLIGHTS
- योग के प्रचार प्रसार के लिए हरिद्वार से यूपी भ्रमण पर निकली रामदेव की शिष्याओ का हुआ जिले में स्वागत
- राबर्ट्सगंज के मारवाडी धर्मशाला में किया गया साध्वी बहनों का स्वागत
- महिला पतंजलि योग समिति की बहनों को दी गई अहम जिम्मेवारी -साध्वी देव पवित्रा

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। हरिद्वार से योग को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पिछले 3 महीने से उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर निकली योग गुरु स्वामी रामदेव की शिष्याएं एवं सन्यासी बहने साध्वी देव पवित्रा एवं साध्वी देव पूर्णिया का आगमन मंगलवार को राज्य प्रभारी शशि आर्या के साथ जिले में हुआ। जिनका स्वागत जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित मरवाडी धर्मशाला में जिला प्रभारी उषा कोमलन एवं अनीता गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले में फिर से नई समिति का गठन भी किया गया।

जिसमें स्वामी जी के आदेश से सोनभद्र जिले के बड़े क्षेत्र को देखते हुए बहनों के कार्य को आसान करने के लिए दक्षिणांंञ्ल व उत्तरांचल दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया दक्षिणांञ्चल का दायित्व ममता श्रीवास्तव को दिया गया तथा उत्तरांचल का दायित्वअनीता गुप्ता को दिया गया है, इसके अतिरिक्त और भी जिले के पदों पर परिवर्तन किए गए तहसीलों में भी परिवर्तन किया गया है।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पतंजलि तहसील प्रभारी प्रतिभा सोनी, घोरावल तहसील की प्रभारी अर्चना जैसवाल, जिला संगठन मंत्री ममता श्रीवास्तव, सोशल मिडिया प्रभारी पल्लवी कुमारी, तहसील संगठन मंत्री ममता गुप्ता, बीना गुप्ता, उषा द्विवेदी,अनीता गुप्ता, सरोज द्विवेदी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार चौबे, संरक्षक सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





