डीएम ने सोन प्रेरणा कैंटीन एवं बाजार का फीता काटकर किया उद्घाटन, कहा यह दुकान एक मॉडल दुकान के रूप में विकसित की जाएगी

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं द्वारा बनाई गई 11 वस्तुओं को जिलाधिकारी देखा और इसके सम्बन्ध में डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 से जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त की।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट मोड़ पर बजरंगबली आजीविका महिला स्वयं सहायत समूह द्वारा संचालित सोन प्रेरणा कैंटीन एवं बाजार का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यहां यह दुकान एक मॉडल दुकान के रूप में विकसित की जाएगी, जहां पर आप समूह द्वारा बनाए गए समस्त उत्पाद उपलब्ध रहेंगे, साथ ही समूहों की गतिविधियों को भी आप आसानी से एक जगह से देख सकेंगे कि जनपद में समूह की महिलाओं के द्वारा कौन-कौन से रोजगार किए जा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका को बढ़ाने के लिए एवं उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए सार्वजनिक स्थानों, विभागीय प्रांगण, ब्लॉक कैंम्पस, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि जगहों पर दुकाने खुलवाएं, जिससे महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्रियों को आसानी से बाजार में उपलब्ध हो सकेगा। समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई 11 वस्तुओं को जिलाधिकारी देखा और इसके सम्बन्ध में डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 से जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त की।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि आगामी माह में जनपद के अन्य सार्वजनिक स्थानों सीएचसी एवं पीएचसी केंद्रों पर प्रेरणा कैंटीन एवं बाजार की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक विकास खंड में जल्द से जल्द इसे खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कि महिलाओं को स्वतंत्र रोजगार उपलब्ध हो सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी, जिला प्रबन्धक एम0जी0 रवि, इम्तियाज आलम, सतेन्द्र गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें