HIGHLIGHTS
- शिविर के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित रंगोली एवम पुष्प स्तवक प्रतियोगिता में प्रेरणा ग्रुप एवम दुर्गा ग्रुप ने मारी बाजी
- देश सेवा एवं समाज सेवा की भावना को विकसित करना राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य – शंकर प्रसाद

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि शंकर प्रसाद एएसपी सोनभद्र /क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा प्राथमिक विद्यालय खैरटिया – प्रथम सेक्टर 9 ओबरा में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
तत्पश्चात श्रुति तिवारी ने गणेश वंदना, शिवानी सिंह, गरिमा सिंह, हर्षिता पांडे, अर्पिता पांडे व प्रियंका सिंह ने सरस्वती वंदना तथा स्नेहा मोदनवाल, मानसी यादव एवं संगीता ने स्वागत गीत की सुंदर एवं अभिनव प्रस्तुति की।

इस दौरान मुख्य अतिथि शंकर प्रसाद एएसपी सोनभद्र/क्षेत्राधिकारी ओबरा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विद्यालयीय पढ़ाई के साथ-साथ बाहरी दुनिया से परिचित करा कर, उनके अंदर देश सेवा एवं समाज सेवा की भावना को विकसित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार ने शिविरार्थियों को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के इतिहास, उद्देश्य एवं शिविर के नियमों पर प्रकाश डाला तथा बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश सेवा एवं समाज सेवा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी सहायक है।
वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा पांडेय ने स्वागत भाषण, डॉ. विकास कुमार ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन तथा डॉ. महीप कुमार ने शिविर की कार्य योजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक समस्याओं, एवं जी -20 पर बहुत ही सुंदर सुंदर रंगोलियां एवं बहुत ही सुंदर पुष्प स्तवक भी बनाए।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रेरणा ग्रुप (शिवानी सिंह) एवं दुर्गा ग्रुप (यासीन) ने प्रथम स्थान, संजीवनी ग्रुप (तैयबा) एवम झांसी की रानी ग्रुप (ज्योति) ने द्वितीय स्थान तथा सरोजिनी ग्रुप (स्नेहा मोदनवाल) एवम मां लक्ष्मी ग्रुप (रुक्मिणी) ने तृतीय स्थान व शक्ति ग्रुप ने चतुर्थ ( सांत्वना) स्थान प्राप्त किया। पुष्प स्तवक (बुके) प्रतियोगिता में प्रेरणा ग्रुप (शिवानी सिंह) एवं दुर्गा ग्रुप (यासीन) ने प्रथम स्थान, झांसी की रानी ग्रुप (ज्योति) एवम मां लक्ष्मी ग्रुप (रुक्मिणी) ने द्वितीय स्थान , निर्भया एवं संजीवनी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ उपेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार केसरी, इं. आशीष सैनी, सरफुद्दीन, कुंदन, राधे, नितेश, प्रमोद कुमार, विकांक रंजन, प्रिंस शर्मा, आरिफ, अंकिता, पूजा यादव, अपेक्षा अग्रहरी इत्यादि भारी संख्या में स्वयंसेवी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





