HIGHLIGHTS
- कन्या को जन्म देने वाली 05 महिलाओं को बधाई पत्र के साथ बेबी किट का किया गया वितरण

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी के पास स्थित वन स्टाप सेन्टर पर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कन्या को जन्म देने वाली महिलाओ (माताओ) से केक कटवाकर योजनाओं का ब्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया उन्होने कहा कि कन्याएं लक्ष्मी की प्रतिमूर्ति होती हैं। बेटी-बेटा एक समान हैं।

इस दौरान कन्या को जन्म देने वाली 05 महिलाओं को बधाई पत्र के साथ बेबी किट व केक वितरित किया गया और मौके पर 05 कन्याओं का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म भी भरा गया। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति जिला समन्यक साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ.आर.डब्लू शेषमणि दुबे केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर दीपिका सिंह एवं समस्त स्टाफ व अन्य आदि उपस्थित रहे।






