सोनभद्र। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदना में सोमवार को प्रवेश व प्रथम सोपान का प्रशिक्षण सकुशल संपन्न हुआ।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं निलम सिंह शिक्षिका कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय नंदना नगवा सोनभद्र ने कहा कि स्काउटिंग को जीवन में उतारने की जरूरत है। स्काउटिंग अनुशासन का बेहतर पाठ पढ़ाता है। यह व्यक्ति को स्वावलम्बी बनाता है। शिविर के संचालक एवं प्रशिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह “महादेव” ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने बताया कि अनिवार्य बालचर योजना के अंतर्गत बच्चों को स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण कराया जा रहा है, जिसके मुख्य संरक्षक हरिवंश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संरक्षक प्रेम शंकर राम खंड शिक्षा अधिकारी नगवा हैं। प्रशिक्षण में चार दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में स्काउट गाइड का इतिहास प्रार्थना झंडा गीत प्रतिज्ञा नियम बीपी सिक्स के साथ स्काउटिंग से संबंधित विविध जानकारी दी गई, बच्चों को बिना बर्तन के भोजन बनाना विषम परिस्थिति में अपने को तैयार रखना, टेंट लगाना और विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना बताया गया।
वहीं कार्यक्रम के सहसंयोजक शतीष कुमार ने अपने संदेश में कहा कि स्काउटिंग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। शरद कुमार ने कहा कि यह व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक हैं। इस अवसर पर सह प्रशिक्षक रमेश कुमार, प्रशांत मिश्रा प्रधानाध्यापक अंग्रेजी माध्यम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





