HIGHLIGHTS
- हर सोमवार को लगती है दर्शनार्थियों की भारी भीड़
- श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान परिवार के द्वारा ब्रह्म धाम में किया गया पूजन
घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के मुसरधारा गांव में स्थित ब्रह्म बाबा की ख्याति बहुत दूर तक फैली हुई है। यहां पर हर सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन किया जाता है। लोग सत्य नारायण भगवान का कथा श्रवण करते हैं।और अपनी मनोकामना पूरी होने हेतु मन्नत मांगते हैं। यहां पर काफी दूर दूर से लोग आते हैं। वैसे तो हर दिन कुछ न कुछ लोग आते रहते हैं।

इसी क्रम में सोमवार को अनेकों लोगों ने कथा सुना। तथा तमाम दर्शनार्थियों में महुआंव पाण्डेय निवासी मनोज धर द्विवेदी ने अपने धर्म पत्नी व पुत्र अमन धर द्विवेदी के साथ ब्रह्म बाबा को खिचड़ी जनेऊ प्रसाद आदि चढ़ाकर पुजारी नारायण धर द्विवेदी से पूजन किया।

तत्पश्चात पं शिवम् धर द्विवेदी ने सत्य नारायण भगवान की कथा सुनाई। कथा के पश्चात आरती,हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर परिवार के लोग मौजूद रहे जिसमें नीलम देवी व प्रेरित धर द्विवेदी के साथ अभिनव धर द्विवेदी मौजूद रहे। बताते चलें कि इस क्षेत्र का यह बहुत ही चर्चित धर्म स्थल है। जहां तक लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। यह कार्यक्रम श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय के सदस्यों द्वारा किया गया था। जिसमें काफी लोग भाग लिए।





