जिले की चारों तहसीलों में हुआ “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन फरवरी महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

इसी प्रकार से जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले प्रकरणों का हल कराया जाये, इसमें किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाये, कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज रमेश कुमार आदि ने 36 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 30 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं तहसील ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 10 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 07 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

वहीं तहसील घोरावल में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी घोरावल श्याम प्रताप सिंह, सी0ओ0 घोरावल, तहसीलदार घोरावल आदि ने 13 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 8 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

वहीं तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी दुद्धी, तहसीलदार दुद्धी, बी0डी0ओ0 दुद्धी आदि ने 17 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 02 मामले निस्तारित हुए, बाकी 15 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें