म्योरपुर संवाददाता, सोनभद्र। लखनऊ मे रमाबाई पार्क मे महासम्मेलन के लिए म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षामित्र संघ एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए रवानगी को फीता काटकर, हरी झंडी दिखाकर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़ व गणेश जायसवाल ने किया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश, अनिल द्विवेदी ब्लॉक उपाध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता ब्लॉक कोषाध्यक्ष, शारदा प्रसाद मीडिया प्रभारी, अवध बिहारी सिंह, देव नारायण गुप्ता, सुमन यादव महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रमोद जायसवाल ब्लाक संगठन मंत्री और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षामित्रों को सकुशल कार्यक्रम सफल होने व माँगें पूरी होने की कामना की

इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहें शिक्षामित्रों का जत्था लखनऊ के लिए रवाना हो चुका है शिक्षामित्र काफी तादाद में रवाना हुए/





