HIGHLIGHTS
- शिक्षा मित्र महा सम्मेलन में शामिल होने के लिए करीब 100 की संख्या में हुए रवाना
म्योरपुर, सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर रविवार को जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह और अवनि कुमार(रवि) सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय जामपानी द्वारा शिक्षा मित्रों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। और बताया की 20 फरवरी को रमाबाई अंबेडकर पार्क लखनऊ में होने वाले शिक्षा मित्र महा सम्मेलन में भाग लेने के लिए इन्हें रवाना किया गया है जिसमे विभिन्न मांगो उत्तराखंड मॉडल पर समायोजन,टेट पास को शिक्षक पद पर समायोजन
जो टेट पास नहीं हैं उनको समान कार्य समान वेतन यानी सम्मानजनक वेतन मान दिया जाए, बाइस, तेईस वर्षों से कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को सरकार नियम बनाकर भी समायोजन कर सकती है इस बारे में गंभीरतापूर्वक विचार करे। इन सभी मांगों को लेकर महासम्मेलन में भाग लेने की बात कही।इस दौरान अजय कुमार सिंह जिला संरक्षक उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ हीरामणि विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष
ज्वाला प्रसाद ब्लॉक कोषाध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ और 100की संख्या में शिक्षा मित्र शामिल रहे।


