म्योरपुर संवाददाता (सोनभद्र): म्योरपुर क्षेत्र के रासपहरी ग्राम पंचायत के चट्टानी टोला में शनिवार को बड़ा देव स्थल पर शम्भू शेख महा शिवरात्रि का त्यौहार बडे़ ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

आचार्य से हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान पता चला कि शंकर शिव बडा़ देव सब एक ही नाम के पर्याय हैं लोग अलग – अलग पूजा पद्धतियों एवं अलग – अलग रूपों को पूजते हैं इस अवसर पर बच्चो एंव बच्चियों के द्वारा पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष मेला लगाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय गोड़़वाना महा सभा उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक की धर्म पत्नी श्री मती सूरतन देवी, विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़, रासपहरी प्रधान प्रतिनिधि राम दयाल प्रजापति, जीत सिह खरवार, बबई मरकाम, कृपा शंकर पनिका, अशर्फी परस्ते, सुबलाल सिंह, सुखई पोया, मानरुप धर्मांचार्य, इन्द्र मोल नेताम, पूर्व प्रधान रामराज एंव अखिल भारतीय गोड़वाना महा सभा के सभी पदाधिकारी सदस्य समेत क्षेत्र के भाजयुमो जिला मंत्री आशीष अग्रहरि बिट्टू , होरी लाल एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।






