शिव बारात में झूमकर नाचे भक्त, लगे बाबा भोलेनाथ के जयकारे

HIGHLIGHTS

  • रंगीला का कावर संघ द्वारा निकाली गई भव्य शिव बारात
  • भोलेनाथ के विवाह में झूमकर नाचे भक्त
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। गुप्तकाशी में मंगलवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। शिवालयों में सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगकर दर्शन-पूजन के लिए लालायित रहे। इस दौरान जिले में जगह-जगह शिव बरात निकाली गई। भूत-प्रेत से सजी बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने घरों की छत से फूल बरसाकर बरातियों का स्वागत किया। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में रंगीला कांवर संघ की तरफ से शिव बरात गुरुद्वारा मोहाल से निकली। बरात में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, रावण, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते भक्त चल रहे थे। इस दौरान रंगीला कांवर संघ के अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि शिव बारात गुरुद्वारे से निकली जिसमें ब्रह्मा जी, विष्णु जी, रावण, हनुमान जी, शिवजी, काल भैरव, इंद्रदेव समेत अनु देवी देवताओं की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। यह शिव बारात गुरुद्वारे से रेलवे क्रॉसिंग पहुंची वहां से फिर शीतला मंदिर चौक से धर्मशाला होते हुए बरेला महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। शिव बारात के नगर भ्रमण के दौरान शिव भक्तों ने खूब आतिशबाजी की और हर हर महादेव बोल बम के नारे के साथ डीजे की धुन पर खूब नृत्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)

यात्रा के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि यह यात्रा विगत कई वर्षों से निकाली जा रही है और नगर के सभी शिव भक्तों इसमें अपना बढ़-चढ़कर योगदान करते आ रहे हैं जिससे शिव बारात की भव्यता देखी जा सकती है
शिव बारात में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, विवेक सोनी, दिनेश सोनी, गोलू सोनी, श्री राम, दीपक, प्रकाश श्रीवास्तव, योगेश सिंह, मनीष अग्रहरि, अजय सिंह ,हरी आनंद त्रिपाठी, अमरनाथ उर्फ अन्ना, पंकज कश्यप, मनीष सोनी, अखिलेश कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें