HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन

(जिला संवाददाता)
ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में “स्वच्छता अभियान” पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि आप सभी को अपने घर, अपने महाविद्यालय, अपने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयत्न करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने गंदगी से फैलने वाली विभिन्न बीमारियों की चर्चा करते हुए स्वच्छता के लाभों एवम महत्व पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने ग्राउंड एवं स्वामी विवेकानंद उद्यान में स्वयं साफ -सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

डॉ. सैनी के साथ – साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा पांडे एवं डॉ. महीप कुमार ने भी महाविद्यालय परिसर में साफ – सफाई की। कार्यक्रम अधिकारियों के साथ-साथ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के शिवानी सिंह, प्रियंका सिंह, तय्यबा, पुष्पांजलि, नीलिमा, पूजा यादव, अंकिता, इशिका, मुस्कान सिद्दीकी, स्नेहा मोदनवाल, शिल्पी दत्ता, रुकमणी, कविता, प्रिया, प्रिंस कुमार, सुधीर, अजय कुमार गुप्ता, अहद अली, यासीन इत्यादि लगभग 400 स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर एवं स्वामी विवेकानंद उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाते हुए वृहद स्तर पर साफ-सफाई की एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रमोद केसरी धर्मेंद्र, महेश पांडेय, सरफुद्दीन, कुंदन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






