सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज म्योरपुर में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हिन्दी प्रश्नपत्र में कुल 540 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 501 उपस्थित तथा 15 बालिका व 24 बालक कुल मिलाकर39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक हिन्दी व सामान्य हिन्दी का पश्नपत्र हुआ।

जिसमें कुल पंजीकृत 400 परीक्षार्थी थे जिसमें वैज्ञानिक वर्ग के 29 छात्राऐं जो पूरी संख्या में उपस्थित रहीं तथा मानविकी वर्ग में 371 परीक्षार्थियों में 332 उपस्थित तथा 39 अनुपस्थित, जिसमें 13 बालिका व 26 बालक अनुपस्थित रहे म्योरपुर के ही आदिवासी कैमूर इ० का० म्योरपुर के प्रथम पाली के हिन्दी में 371 परीक्षार्थी पंजीकृत 35 अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली के हिन्दी में 271 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 51 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में ड्यूटी पर आशुतोष श्रीवास्तव स्टेटिक मजिस्ट्रेट, इन्द्रदेव पटेल अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र व्यवस्थापक दयाशंकर प्रसाद उपस्थित रहें परीक्षा प्रभारी सुबलाल सिंह ने बताया कि शासन के मंशा अनुसार सीसीटीवी कैमरे के नजर में परीक्षा हो रहा है आज के परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।





