राज्यमंत्री व डीएम ने सामान्य ज्ञान परीक्षा पास करने वाले 12 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के माध्यम से आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा पास करने वाले 12 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन कराना बेहतर कार्य है, इस तरह के परीक्षा का आयोजन करने से छात्र-छात्राओं में तैयारी करने की क्षमता का विकास होगा और यहीं बच्चें आगे के परीक्षाओं में अच्छी तरह से तैयारी कर सफल हो सकेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय राबर्ट्सगंज, घोरावल, गुरमुरा व दुद्धी में सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम चरण के परीक्षा में जिले के पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग किया गया, जिसमें लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिसमें 80 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए। इसके बाद इस परीक्षा का आयोजन जिले स्तर पर किया गया, जिसमें 80 छात्र-छात्राओं में से 12 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जिले स्तर आयोजित परीक्षा में पास 12 छात्र-छात्राओं को आज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस तरह की परीक्षा के आयोजन से छात्र-छात्राओं में कम्पीटशन की भावना जागृत होती है और उत्साहित होते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें