म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर के आस पास के सिर्फ दो विद्यालयों बि०वि०मं०इ०का०म्योरपुर तथा कैमूर इ० का० म्योरपुर में बनाया गया है बि० वि० मं० इ० का० म्योरपुर में वहीं की छात्राओं का,माँ महामैत्रायिनी योगिनी इ० का० म्योरपुर, विद्या शिक्षा निकेतन किरबील, कैमूर आ० इ० का० म्योरपुर,रा०बा०हा० सांगोबाध, रा०बा० चांगा, नेपूरी देवी इ० कालेज के परीक्षार्थी का केंद्र बि० वि० मं० इ० का० म्योरपुर में बनाया गया है।

जिसमें हाईस्कूल में कुल 541परीक्षार्थी जिसमें बालिका 355 तथा बालक186 एवं इण्टर में कुल 400 परीक्षार्थियों का केन्द्र बनाया गया है जिसमें 224 बालिका तथा 176 बालक शामिल हैं सारे कमरों में सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सारे प्रबंध कर लिए गये है जिला कन्ट्रोल रुम से आनलाईन मानिटरिंग लगातार की जा रही है सेक्टर मजिस्ट्रेट व केन्द्र व अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक अपने कार्यों में लगे हैं म्योरपुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ परीक्षा केन्द्र के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।






