दिव्यांगो में निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साईकिल का किया गया वितरण

HIGHLIGHTS

  • समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने बुधवार को राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में दिव्यांगजनों को 80 निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साईकिल का वितरण किया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गोंड ने बुधवार को राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में दिव्यांगजनों को 80 निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साईकिल का वितरण किया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को कहीं आने-जाने के लिए परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साईकिल दिव्यांगजनों को देने की योजना बनायी है, जो आज यहां देखने को मिल रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आदिवासी, गरीब व पात्रों के विकास के लिए हर प्रयास कर रही है और आगे के विकास के लिए भी तत्पर है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से जिले के और दिव्यांगजनों को चिन्हित कर, जो पात्र हैं, उनको भी निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साईकिल दिया जायेगा, जिससे उनको कहीं आने-जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना सहित विभिन्न प्रकार के पेंशना योजना आनलाईन के माध्यम से संचालित हो रहा है, जिससे यहां के पात्र लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं। मंत्री जी ने कहा कि जिले का कोई भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या है, तो मेरे पास आकर अपनी समस्या कहा सकता है, जिसका समाधान भी कराया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि आज दिव्यांगजजनों को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साईकिल का वितरण किया जा रहा है, यह इनके लिए एक आने-जाने के लिए बेहतर साधन है, इस तरह के कार्य के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के और भी दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया जाये और पात्र पाये जाने पर उन्हें भी निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साईकिल का वितरण किया जाये। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विधा देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, खण्ड विकास अधिकारी उमेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें