HIGHLIGHTS
- बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कंपोजिट विद्यालय कन्हौरा नगवा में तीन दिवसीय आयोजित कब और बुलबुल का प्रवेश व प्रथम चरण/कोमल पंख प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ।

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कंपोजिट विद्यालय कन्हौरा नगवा में तीन दिवसीय आयोजित कब और बुलबुल का प्रवेश व प्रथम चरण/कोमल पंख प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा के निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रजवंती देवी अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्ध समिति ने कहा कि स्काउटिंग में कब बुलबुल प्राथमिक वर्ग के लिए होता है जो खेल विधा पर आधारित शिक्षण कार्य है। इस अवसर शिविर के संचालक एवं प्रशिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह “महादेव” ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने बताया कि कब और बुलबुल का प्रशिक्षण अनिवार्य बालचर योजना के अंतर्गत बच्चों को कराया जा रहा है, जिसके मुख्य संरक्षक हरिवंश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र एवं संरक्षक प्रेम शंकर राम खंड शिक्षा अधिकारी नगवा हैं।

इस अवसर पर संयोजक उमा कान्त पांडे ने कहा कि नगवा में स्काउटिंग का बढ़ता कारवां डॉ बृजेश महादेव के प्रयास का प्रतिफल है। इन्होंने विकास खण्ड नगवा में स्काउटिंग को स्थापित किया है। सह संयोजक अर्चना पाण्डेय यूनिट लीडर ने स्काउटिंग को बच्चों के लिए नवाचार बताया। इस प्रशिक्षण में कुल 48 बच्चों ने प्रतिभाग किये जिसमें 30 छात्र एवं 18 छात्राएं थी।

तीन दिवसीय कब और बुलबुल के प्रवेश/प्रथम चरण/कोमल पंख प्रशिक्षण में मोगली व तारा की कहानी प्रार्थना झंडा गीत प्रतिज्ञा नियम बीपी सिक्स के साथ कब और बुलबुल से संबंधित विविध जानकारी दी गई, बच्चों को क्राफ्ट कला कब ब्रिटिंग गुफा व बुलबुल ट्री बनाना और विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना बताया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद कुमार सिंह, लक्ष्मी, सीता, सावित्री मेवालाल, प्रेम शंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




