संवाददाता, म्योरपुर। समाजवादी पार्टी के बैनर तले म्योरपुर खेल मैदान में दिनाँक 15 फरवरी दिन बुधवार को पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोड़ के संयोजन में दुद्धी के बाद क्षेत्रीय मुद्दों जैसे वनाधिकार कानून 2005-06 के तहत परम्परागत मूल निवासियों को जोतकोड़ व कब्जा के आधार पर भौमिक अधिकार दिलाई जाय, अमवार कनहर परियोजना में विस्थापित किसान परिजनों के छूटे व्यक्तियों को जोड़कर विस्थापन पैकेज दी जाऐ तथा विस्थापितों पर लगे फर्जी मुकदमा कराया जाय, गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन के नाम पर मीटर वितरण व बिना जलाऐ बिल आ रहा है तो जाँच कर माफ की जाऐ।

बालू , बोल्डर, गिट्टी में हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जाय तथा स्थानीय लोगों को सस्ते दामों में मुहैया कराया जाय/ म्योरपुर व बभनी ब्लॉक में राजकीय इण्टर कालेज व राजकीय औद्योगिक संस्थान की स्थापना की जाय तथा महंगाई एवं आदिवासियों के हक सम्मान दिलाने समेत विभिन्न मुद्दों के चर्चा को लेकर सम्मेलन रखा गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिंहा रहेगें तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव करेगें कार्यक्रम में म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड़ व जिला पंचायत सदस्य किरबील जनक धारी सिंह गोड़ समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम समेत आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक पिछड़े लोग सम्मिलित होगें कार्यक्रम की जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रेमचन्द यादव ने दिया/

