सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा अमृत काल बजट पर किसान संगोष्ठी का आयोजन कल दिनांक 10 फरवरी 2023 समय दोपहर 12 बजे स्थान चुर्क में किया गया है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश मौर्य प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा रहेंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेंद्र दत्त द्विवेदी जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्च द्वारा किया जायेगा।
उक्त आशय कि जानकारी ई. प्रकाश पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ने बताते हुए कहा है कि जनपद के समस्त सम्मनित किसान भाइयों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित हो कर अमृत काल बजट में किसानों को दिये जाने वाले योजनाओ कि जानकारी प्राप्त करें।
