हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जनपद में 06 फरवरी को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश 06 फरवरी को अपरान्ह 12.55 बजे कोन ब्लाक के ग्राम पंचायत चांचीकलां में महालक्ष्मी यज्ञ, वनवासी आदिवासी सम्मेलन एवं दिव्यांगजन-वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

अपरान्ह 01.35 बजे राबर्ट्सगंज में उप मुख्यमंत्री सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शाम 04.00 बजे ग्राम पंचायत लोढ़ी में आयोजित तिलक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।








