राबर्टसगंज, सोनभद्र। नगर के धर्मशाला रोड पर स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में 74वां गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे राष्ट्र गान, सरस्वती बंदना तथा नृत्य प्रस्तुत कर वहा उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चो को बधाई संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

वही कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा तथा नेशनल हॉस्पिटल के डायरेक्टर लोकपति सिंह तथा आईसीआईसीआई डायरेक्ट के ऑनर रवि प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी देश का 74 वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 26 जनवरी के दिन ही भारत में संविधान लागू हुआ था। संविधान सभी देशवासियों को उनके अधिकारों और कत्तर्व्य से रू-ब-रू कराता है।

भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसे तैयार होने में 2 साल 11 महीने और 18 दिनों का समय लगा। इसे बनाने में डॉ भीमराव अंबेडकर की सबसे अधिक भूमिका रही। यही कारण है कि उन्हें भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।
संविधान पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। इसके साथ ही यह सभी नागरिकों को कानून के सामने एक समान होने का अधिकार भी देता है।

आगे कहा कि 26 जनवरी को हर साल राजपथ पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी देशवासी बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राजपथ पर भारत की विविधता की झलक झांकियों के रूप में दिखाई देती है। अंत में 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट के साथ ही गणतंत्र दिवस का उत्सव समाप्त हो जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक चंद्र प्रकाश सिंह, पूजा सिंह, अंजलि, मीनू, रजनी अग्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







