सोनभद्र। जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं व्यापार मंडल युवा के जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि आगे भी व्यापार मंडल के द्वारा जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग देते हुए सरकार की नीतियों के अनुरूप व्यापारियों को नियम और कानूनों का पालन करते हुए अपना व्यापार चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।









