सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-180 /2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 409, 120बी भादवि में वाछिंत चल रहे दो अभियुक्तों में अजीत कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 दशरथ, निवासी नई बस्ती उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 42 वर्ष व विजेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 दामोदर सिंह, निवासी नई बस्ती अरौली चुर्क वार्ड नं0-06, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष को सुबह 07ः10 बजे गुरमा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसके बाद पकड़े गए अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस दौरान टीम में लक्ष्मण पर्वत हे0का0 चन्द्रजीत सिंह, का0 अर्पित मिश्रा, का0 जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।







