HIGHLIGHTS
- अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुसूचित समाज के वरिष्ठ मंत्री ने किया अजीत रावत को सम्मानित
- 2 माह में काशी क्षेत्र के लगभग 7560 गांव में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के लिए किया गया सम्मानित

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन मैसूर कर्नाटक में हुआ। जिसमें काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व राबर्ट्सगंज ब्लाग प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में काशी क्षेत्र के 7560 अनुसूचित मोर्चा के बस्ती में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के लिए तथा वही कार्यक्रम में बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत कुशल संदेश देने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा अनुसूचित समाज के वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशी क्षेत्र के जनपद सोनभद्र निवासी काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित अजीत रावत द्वारा प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर अनुसूचित मोर्चा जनसंपर्क बस्ती अभियान के तहत लगातार दो महीने अभियान चलाकर लोगों के बीच जागरूक करने वह जानकारी देने का कार्य किया गया।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर 6 दिसंबर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस तक लगभग 2 माह तक चले बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत द्वारा पूरे काशी क्षेत्र में लगभग 7560 बस्तियों में अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारा संपर्क कर पूरे काशी क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है। जो सराहनीय है।
वही खबर की सूचना जिले में मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व अनुसूचित समाज के पदाधिकारियों ने सदर ब्लाग प्रमुख को बधाई देकर खुशी का इजहार किया है।







