सुकृत, सोनभद्र। करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय पर
आज दिनांक 03 जनवरी 2023 को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए निराश्रित महिलाओं व जरुरतमंदों में कंबल व बच्चों में पाठ्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर लोकपति सिंह वरिष्ठ समाजसेवी, सोनभद्र रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
तत्पश्चात उपस्थित महिलाओं व असहाय लोगों में कंबल व ग्रामीण बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोग बहुत खुश हुए।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि निराश्रित व असहाय लोगों में कंबल वितरण से हाड़ कपा देने वाली कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी वहीं बच्चों को पढ़ने- लिखने में सुविधा होगी।

मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा को इस नेक कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा हर संभव गरीबों के कल्याण हेतु ट्रस्ट में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डॉ दिनेश कुमार प्रजापति तथा महिला मंच की जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, शिव नरायन सिंह चौहान, राजेन्द्र भारती, मुनीर अहमद, , रमजान, अमजद अली, बुजुर्ग महिला व पुरुष तथा बच्चे मौजूद रहे।





