मंहगाई को लेकर महिला कांग्रेस करेगी आन्दोलन। ऊषा

HIGHLIGHTS

  • 19 को भारत जोड़ो यात्रा के आगमन पर महिलाओं की होगी अहम भूमिका

सोनभद्र। कांग्रेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी प्रथम प्राथमिकता महिला कांग्रेस को मजबूती देना। महिलाओं की समस्यायों को लेकर सड़को पर दिखेगी महिला कांग्रेस।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला जिला अध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है। हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं आये दिन घटित हो रही है।
महंगाई आसमान छू रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर,और खाद्य पदार्थों के दामों में कई गुना बृद्धि से आम जनता त्रस्त है। महिलाओं को घर संभालना मुश्किल हो गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे उषा चौबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वा दिन है। राहुल गांधी देश की आमजनता की समस्यायों को लेकर संघर्ष कर रहे है। उनका का त्याग और संघर्ष कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा यूपी कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आगामी 19 दिसम्बर को सोनभद्र आ रही है। इस यात्रा में हजारों की तादात में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ती शामिल होंगी।
उक्त मौके जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, रेणु शुक्ला, कबूतरी देवी, रीमा, राजकुमारी, नीलम , सीमा सहित कई लोग शामिल रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें