HIGHLIGHTS
- संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र अशोक कुमार यादव प्रथम की अध्यक्षता मे शनिवार को न्यायालय परिसर मे संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे संविधान के मुल्यो एवं सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए संविधान के आदर्शों को बनाए रखने हेतु हमारी प्रतिबद्धता एवं संविधान की प्रस्तावना का पाठन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय सोनभद्र के न्यायिक अधिकारी गण अधिवक्ताओं, मीडिएटरो परा विधिक स्वयं सेवकों न्यायालय के कर्मचारियों एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को कराया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने बताया गया कि संविधान दिवस के अवसर पर हमे न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का एहसास होता है। बल्की संविधान मे उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमे अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यो से हमे नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारीयों की भी याद दिलाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खालीकुज्जमा, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश एहसानुल्लाह खान, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस0 टी0), विनय कुमार सिंह- IV पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, मीडिएटर्स, पराविधिक स्वयं सेवक, न्यायालय के कर्मचारी एवम पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।







