HIGHLIGHTS
- शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चलाया जा रहा अभियान
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन, पुलिस व खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी से डाला तक आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध में सघन जाँच किया गया।

जिसमें बीते 05, 06 व 07 नवम्बर को 32 वाहन को सीज किया गया तथा 38 वाहनों का ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, ए0आर0टी0ओ0 धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, अनुज कुमार, थाना अध्यक्ष चोपन सहित अन्य लोग सम्मिलित रहें।










