HIGHLIGHTS
- यादव महासभा ने दुद्धी कराया 12 वां विराट गोवर्धन पूजा

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। यादव महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद सोनभद्र के दुद्धी तहसील में 12 वां गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया जिसमें गाजीपुर के बाबा सुरेंद्र पंथी ने देखते ही देखते सूखे उपले में मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद उसी अग्नि में दूध गर्म किया गया तथा खीर पकाई गई। बाबा ने आग पर खौलते गर्म दूध से स्नान कर भविष्य के बारे में बताया।

श्रद्धालुओं का मानना है कि पुजारी के अंदर चमत्कारिक शक्तियां हैं। मान्यता के अनुसार पुजारी और यजमान द्वारा खौलते दूध से स्नान करने पर ही लोगों का कल्याण होता है। पुजारी बाबा द्वारा आग प्रज्वलित कर दूध को खौलाया जाता है। मंत्रोचार के साथ इस दूध को तब तक खौलाया जाता है, जब तक कि मंत्र पूरा नहीं हो जाता है। उसके बाद इस खौलते दूध से न सिर्फ पुजारी, बल्कि पूजा पर बैठे यजमान को भी स्नान कराया जाता है।

पुजारी का दावा है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वहीं जलते हैं जो छली – कपटी होते हैं। पुजारी अपने दावे को साबित करने के लिए खौलते ढूध में अपने सिर और शरीर पर डालता है और वहीं यजमान के शरीर पर भी गर्म दूध डाल देता है। इतना ही नहीं पुजारी अपने दावे को पुख्ता करने के लिए शक्ति का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।

वही सुरेंद्र पंथी चमत्कारी बाबा ने कहा कि यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था। वहीं गर्म दूध से स्नान और आंखों में डालने पर बताया कि देने में दूध गर्म दिखता है, लेकिन शरीर पर डालते ही ठंडा हो जाता है। पूजा में बहुत शक्ति है।
इस अवसर पर पूजा का पूरा कार्यक्रम पं० शिवपूजन मिश्र ने सम्पन्न कराया और यजमान की भूमिका में जगतनारायण यादव ने पत्नी के साथ निभाई। गोवर्धन पूजा शुरू होने से पहले वहा उपस्थित सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यो को याद करके भावुक हो गए। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी ने श्रधेय नेता जी के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया।

वही गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस पूजा से हमे प्रकृति पूजा का ज्ञान होता है तथा गोवर्धन पूजा घमंड को दूर करने का सन्देश देता है।भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। अंत में उन्होंने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया और कहा कि समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। आज हमारा समाज तीसरे और चौथे स्तंभ में कमजोर है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे डॉ रामजीत यादव पूर्व हिंदी विभागध्यक्ष बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी ने नेता जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी, लोहिया, जय प्रकाश के प्रतिमूर्ति थे और इनमें समाजवाद कूट कूट कर भरा था, इसलिए इन्हें भारतीय इतिहास दूसरे नेता जी की संज्ञा दी गई। उन्होंने आगे गोवर्धन पूजा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहंकार दूर करने का नाम भगवान कृष्ण हैं, जिन्होंने इंद्र का घमंड दूर करते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर आमजन की रक्षा की थी।


इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से हुई ।लड़कियों व महिलाओं ने पूजा स्थल से कलश उठाया और प्राचीन शिवाजी तालाब से जल उठाकर पुनः पूजा स्थल पहुँचे और पूजा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान विजय यादव ने किया। इस दौरान डॉ रामलोचन यादव पूर्व प्राचार्य बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, संजय यादव, जगदीश प्रसाद यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, जे ई छविनाथ यादव, रामेश्वर राय,यदुनाथ यादव,नकछेदी यादव, बुध्दी नारायण यादव, हरिशंकर यादव, सरजू यादव, अवधनारायण यादव, प्रभु सिंह कुशवाहा, अवधेश यादव, वरिष्ठ बिरहा गायक अशोक यादव, सुभाष यादव, श्रवण यादव बचरा प्रधान, राम आशीष प्रवक्ता सहित अन्य पूजा से जुड़े लोग मौजूद रहे।

जबकि सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल श्रीकांत राय, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह समेत हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा तथा रात्रि में बिरहा दंगल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यनारायण यादव एडवोकेट ने किया।
















