सोनभद्र। जिले में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान टोल प्लाजा लोढ़ी से मारकुण्डी तक आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया, जिसमें आगामी 12 व 13 अक्टूबर तक कुल 18 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के करण M-check app के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, ए0आर0टी0ओ0 धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, अनुज कुमार, सर्वेयर योगेश शुक्ला आदि सम्मिलित रहें।





