HIGHLIGHTS
- भाजपा कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का जिले में करेंगे जोरदार स्वागत
- स्वागत के लिए प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कल दिनांक 1 सितंबर 2022 दिन बृहस्पतिवार को जनपद सोनभद्र मे आगमन को लेकर उनके स्वागत की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर उनके स्वागत व अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से योजना बनाई गई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा और स्वागत के लिए प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाउपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता सहित आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।






