सुकृत, सोनभद्र। शासन के आदेशानुसार आज पूरा देश आजादी का 75 वाँ अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश में खुशी का माहौल बना हुआ है। कहीं तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देश प्रेम को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं एक तरफ ”हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। आज पूरा देश तिरंगामय सा हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित विद्यालय शिवा एकेडमी के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा के नेतृत्व में बच्चों व शिक्षकों संग तिंरगा रैली निकाली गई।

बतादे कि प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक गण तथा बच्चों द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आम जनमानस में देशप्रेम की भावना जागृत करने हेतु तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान प्रधानाचार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक गण एवम भारी संख्या में छात्र हाथों में तिरंगा ध्वज लिए रैली में शामिल हुए।






