HIGHLIGHTS
- शिव पुराण महायज्ञ में दी गई आहुति
- विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
- रामगढ़ गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन

(संवाददाता)
सोनभद्र। रामगढ़ के गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित भिखारी आश्रम के शिव मंदिर प्रांगण में वृहस्पतिवार को बारहवें दिन शिव पुराण महायज्ञ सकुशल सम्पन्न हो गई। भक्तगणों ने जयकारे लगाते हुए शिव सरोवर पहुंच कर कलश विसर्जन किया। उसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में भारी संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञाचार्य एवं आचार्यों योगेश तिवारी व कौशल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शिव पुराण महायज्ञ सकुशल सम्पन्न कराई गई। वातावरण शुद्ध बनाए रखने के लिए जड़ी बूटियों के मिश्रण से बनी हवन सामग्री से भक्तगणों ने यज्ञ में आहुति दी। जिससे लोग निरोग रहें। आचार्य पंडित उमाशंकर त्रिपाठी जी महाराज ने शिव पुराण कथा सुनाया जिसे सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गए।

मुख्य यजमान रेवती तिवारी, रामा देवी, अनुराधा त्रिपाठी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, विमला देवी, कालो देवी, अजय, प्रेमावती, भिखारी बाबा, हीरा, सत्यनारायण जायसवाल, रमाकांत विश्वकर्मा, विफ़न, प्रेम शर्मा आदि भक्तगणों ने जयकारे लगाते हुए शिव सरोवर पहुंच कर कलश विसर्जित किया। आचार्य दिनेश कुमार पांडे, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, मुन्ना बाबा, बच्चन महाराज, परमानंद महाराज, संत सुखराम, रमेश उमर बैश्य, सुशीला, अनुपम चौबे, आराध्या मिश्रा, माया मिश्रा, अनुभव मिश्रा, अनुराग मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव पुराण महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का कलश विसर्जन व विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। कहा कि भारी संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भक्तगणों ने अपना जीवन सार्थक बनाया।





