सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर नौ से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे प्रदेश भर में सपाइयों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनु पांडे ने जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित अपने आवास पर तिरंगा ध्वज लगाया।

इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि नौ अगस्त वह दिन है, जब 1942 में गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। उन्होंने कहा की आज के दिन स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया गया। भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के लिए हर समाजवादी समर्पित होगा।






