HIGHLIGHTS
- व्यापार मंडल की बैठक संपन्न
- बैठक में 9 अगस्त को कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजित किए जा रहे 41वें राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन की चर्चा हुई

(संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक शनिवार को संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 5000 तिरंगा झंडा व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों पर लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 9 अगस्त को कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजित किए जा रहे 41वें राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन की चर्चा हुई।

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सोनभद्र व्यापार मंडल द्वारा भी इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा और दिल्ली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सोनभद्र की समस्याओं जैसे राजधानी एक्सप्रेस के मुख्यालय पर ठहराव, मुंबई व चेन्नई के लिए सीधी ट्रेन, SH5A पर बने टोल प्लाजा द्वारा मनमाना टोल टैक्स वसूली करना व न तो यात्रियों को कोई सुविधा देना न तो सर्विस लेन को ठीक करना, फूड विभाग द्वारा आए दिन व्यापरियों को परेशान किया जाना आदि विषयो पर केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम केशरी, जिला उपाध्यक्ष युवा आनंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष बचाओ केशरी, नगर महामंत्री विजय केशरी, नंद लाल कुशवाहा, जनार्दन कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






