HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी के दीर्घायु व स्वस्थ होने की कामना की गई
अजित सिंह
ओबरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन रविवार को राज्य के कौने-कौने में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के अलावा कई सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कहीं हवन हुआ तो कहीं भंडारे का आयोजन। कई जगह पर लोगों ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50 में जन्मदिन की खुशी में ओबरा मंडल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी एवं मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव द्वारा कार्यकर्ता को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशी मनाई गई।भाजपा समर्थक मंच के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह व शारिक अंसारी भाजपा समर्थक मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने भी एके दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जाहिर की।

इस दौरान ओबरा मंडल में पौधारोपण करके प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन को यादगार बनाया गया।खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने कहा कि, सीएम योगी या कहें बुलडोजर बाबा उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास का पहिया पूरी रफ्तार से घूम रहा है।


योगी आदित्यनाथ एक युगपुरुष हैं। समस्त प्रदेश की जनता का वह एकसमान रूप से ध्यान रखते हैं और दोषियों को वो कतई बर्दाश्त नहीं करते। बड़े-बड़े अपराधी उनके नाम मात्र से ही कांपने लगते है। कइयों ने तो कुर्की या घर पर बुलडोजर चल जाने के डर से खुद ही आत्मसमपर्ण कर दिया है। प्रदेश में जो भी आरजकता फैलाएगा वो योगी के नज़र से बच नहीं पायेगा।





