HIGHLIGHTS
- महामहिम राज्यपाल ने डेढ़ अरब वर्ष प्राचीन फॉसिल्स का किया अवलोकन
- इको पॉइंट से सोनघाटी का विहंगम नजारा देखकर रोमांचित हुई राज्यपाल
- राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित रहे विंध्याचल मंडल के आलाकमान अधिकारी
- महामहिम राज्यपाल के दौरे से पर्यटन के विकसित होने की बढी संभावना

(संवाददाता)
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रथम आगमन हुआ। महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सर्वप्रथम शाम लगभग 6:00 बजे
विश्व के सबसे प्राचीन (150 करोड वर्ष) एवं विस्तृत भूभाग पर अवस्थित फॉसिल का अवलोकन कर रोमांचित हुई।

बताते चले कि सन 1933 में अंग्रेज भूवैज्ञानिक जान आर्डन ने प्राउड ऑफ सलखन के नाम से संबोधित किया था। तभी से भू- वैज्ञानिकों के शोध और अध्ययन का केंद्र यह स्थल बना बन चुका था।
4 मार्च 1989 को जनपद सोनभद्र के उद्घाटन के पश्चात 8 अगस्त 2002 को जनपद में प्रथम पर्यटन केंद्र के रूप में तत्कालीन जिलाधिकारी भगवान शंकर द्वारा फॉसिल पार्क का उद्घाटन किया था।
भूतात्विक पुरातात्विक प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा जनपद के पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों, गुफाचित्रों, आदिवासी, संस्कृति, साहित्य, कला पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।


5 दिसंबर 2002 को देश-विदेश के 34 देशों के भू- वैज्ञानिकों ने शोध और अध्ययन के माध्यम से यह साबित कर दिया कि सलखन फॉसिल की भूवैज्ञानिक आयु डेढ़ अरब वर्ष है और यह एक बड़े क्षेत्रफल पर स्थापित है। इसके पश्चात सलखन फॉसिल पार्क वैश्विक पटल पर छा गया।
फॉसिल पार्क के भ्रमण के दौरान जिला अधिकारी सोनभद्र द्वारा महामहिम राज्यपाल को फॉसिल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
तत्पश्चात पश्चात महामहिम का काफिला इको पॉइंट पर पहुंचा महामहिम राज्यपाल ने सोन इको पॉइंट से सोन घाटी का नैसर्गिक सौंदर्य देखकर रोमांचित हुई और सोनभद्र की प्राकृतिक संपदा से परिचित हुई।

महामहिम राज्यपाल के आगमन से जनपद सोनभद्र में पर्यटन स्थलों के विकसित होने की असीम संभावना बढ़ गई है और निश्चित रूप से भविष्य में सोनभद्र जनपद के भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगा और इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा और राष्ट्रीय आय में वृद्धि होगी सोनभद्र का आर्थिक विकास होगा।
महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भ्रमण के अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और भ्रमण कार्यक्रम में विंध्याचल मंडल के आलाकमान अधिकारी उपस्थित रहे।





