हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने पर जनपद में प्रथम आगमन के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के शीतला माता धाम चौक पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के मार्गदर्शन पर एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया गया और मां शीतला की तस्वीर भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष भैया लाल कनौजिया, सभासद विनोद सोनी, भाजपा के नगर महामंत्री विजय केसरी, अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री अतुल कनौजिया, दुर्गेश केडिया, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, हनुमान गुप्ता, प्रकाश केसरी, महेश अग्रहरी, नगर उपाध्यक्ष अनुपम तिवारी,

दीपक सोनी, रवि सिंह, नीरज विश्वकर्मा, आईटी सेल के संयोजक सत्यम सोनी, राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी अनमोल सोनी, सुमित गुप्ता, अखिलेश, समीर, सुधांशु, अमरनाथ, सेक्टर संयोजक अजय श्रीवास्तव, सरोज केसरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।




