लोढ़ी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने पर जनपद में प्रथम आगमन के अवसर पर रविवार को लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी एवं भाजयुमो के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जल शक्ति मंत्री से की शिष्टाचार भेंट




