HIGHLIGHTS
- गेहॅू क्रय केन्द्रोें पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाये सुनिश्चित – अपर जिलाधिकारी
सोनभद्र। बृहस्पतिवार को राकेश सिंह अपर जिलाधिकारी ने गेंहॅू क्रय केन्द्र सलैया, डोहरी, ओबराडीह व बकौली का औचक निरीक्षण किया। गेहूॅ क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी से केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक काटा, डस्टर बैनर, नमी मापक आदि यंत्रों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।

इस दौरान गेंहूॅ क्रय केन्द्र पर खरीद के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी, तो केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अब तक 200 कुन्तल गेहॅू का क्रय किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर गेंहॅू की खरीद की जा रही थी।

क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 व केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रिक काटा, डस्टर, नमी मापक यंत्रों आदि की उपलब्ध रहना चाहिये और वह सुचारू ढंग से संचालित भी हो।

इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसान बन्धुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें, इसका विशेष ध्यान दिया जाये और गेंहू खरीद के कार्य में तेजी लाये।




