HIGHLIGHTS
- संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली कोे हरी झंडी दिखा कर सदर विधायक भूपेश चैबे ने किया रवाना
- यू 02 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान आम जन को किया जायेगा जागरूक
सोनभद्र। भूपेश चैबे सदर विधायक प्रदेश सरकार के निर्देशन में जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सदर विधायक श्री भूपेश चैबे द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 एस0 ठाकुर की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चैबे ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत लोगों के घर-घर जाकर आशा बहुओं द्वारा उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जायेगा और लोगों को संचारी रोग के माध्यम से होने वाली विभिन्न बिमारीयों से बचाव हेतु जागरूक भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी अभियान है। इस अभियान में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनायें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया है। साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 30 अप्रैल चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम व पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आर जी यादव, डॉक्टर प्रेमनाथ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सूबेदार, जिला मलेरिया अधिकारी डी एन श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव एवं आर के सिंह, शुभम, राम सिंह, मनीष सिंह, डी पी एम रिपुंजय समस्त आशा, आंगनबाड़ी तथा सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

कुपोषित भी होंगे चिन्हित ……..
अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची ए.एन.एम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।
अन्य विभाग भी करेंगे मदद……..
जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।




